फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: घाटी में भारी बारिश के बाद अब बढ़े जलस्तर में बढ़ाई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। घाटी में भारी बारिश के बाद नदियों का बढ़ा जलस्तर लोगों की चिंता का विषय बना हुआ है। रविवार को कुछ स्थानों पर बारिश हुई लेकिन बाकी स्थान पर मौसम साफ बना रहा। इससे लोगों में जलस्तर और बढ़ने का डर सताता रहा। अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग और श्रीनगर जिलों में झेलम नदी का जलस्तर, जो रात बाढ़ के खतरे के निशान को पार कर गया था अब घट रहा है।
विज्ञापन

रविवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है। काजीगुंड में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। पहलगाम में अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक है। फूलों की घाटी गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें