फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: जंतर-मंतर पर विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। जंतर-मंतर पर विद्यार्थियों और युवाओं पर लाठीचार्ज पर एसएसएफ की टीम ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई है।
विज्ञापन


शहर के शहीदी चौक में प्रदर्शन करने उतरे एसएसएफ टीम ने विद्यार्थियों-नौजवानों के समर्थन और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एसएसएफ के हरमीत सिंह ने निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज का कड़ी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में लगातार हो रही प्रतियोगिता परीक्षाओं के पेपर लीक मामले से देश के लाखों युवा परेशान और दर्जनों ने आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि देश के युवा सिर्फ और सिर्फ बेहतर शिक्षा प्रणाली की मांग कर रहे है, जोकि उनका संविधानिक अधिकार है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि देश के युवाओं पिछले कई दिनों से सड़क पर उतरकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे है और केंद्र सरकार ने उनकी मांगों के समाधान के बजाय उन्हें कुचलने का प्रयास किया जा रहा है, जो किसी भी लोकतांत्रिक समाज में सही नहीं है। उन्होंने मांग उठाई की हम पूरे तरीके से देश के युवाओं के साथ खड़े है और बेहतर शिक्षा और बेहतर रोजगार पाना उनका बुनियादी अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें