फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अस्थाई मार्ग बहने से दर्जनों गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। सांबा-कठुआ ओल्ड मार्ग स्थित दर्जनों गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला अस्थाई मार्ग बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो चुका है। वीरवार को डीसी राजेश शर्मा ने बनाए जा रहे वैकल्पिक अस्थाई मार्ग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीसी राजेश शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष भारी बारिश और बाढ़ से शेरपुर खड्ड में बना काज-वे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद वहां अस्थाई मार्ग स्थापित किया गया था, वह भी मंगलवार को बाढ़ में बह गया। उन्होंने बताया जिलेभर कई जगह ऐसी है, जहां स्थाई मार्ग की बहाली नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि खड्ड के बीच बना अस्थाई क्षतिग्रस्त मार्ग की बहाली के प्रयास मंगलवार से किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि पानी के बहाव को बदलने का कार्य वीरवार को पूरा हो गया। अब अस्थाई मार्ग की बहाली कार्य शुरू होगा। अगर मौसम साफ रहा तो इसे शुक्रवार तक बहाल कर लिया जाएगा। बता दें कि शेरपुर खड्ड में अस्थायी मार्ग बह जाने से शेरपुर, बटाला, कुल्लियां, पृथीचक, जखबड़, बिगवां, पटयाड़ी सहित आसपास के कई गांवों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। रोजमर्रा के कार्यों, उपचार, और सरकारी दफ्तरों तक पहुंचने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को हो रही है, जो प्रतिदिन अपनी सब्जी उत्पाद बेचने के लिए शहर की मंडी में आते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें