संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। घाटी स्थित औद्योगिक क्षेत्र की एक निजी इकाई के परिसर में एक सुरक्षाकर्मी संदिग्ध परिस्थितियों में बेसुध मिला। उसे उपचार के लिए जीएमसी कठुआ लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एफआईआर दर्ज कर ली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सेना से सेवानिवृत 45 वर्षीय पुरुषोत्तम कुमार निवासी नगरोटा-बुद्धि, कठुआ के रूप में हुई है। वे एक निजी औद्योगिक इकाई में बतौर गार्ड काम रहे थे। वीरवार की सुबह औद्योगिक इकाई में काम करने पहुंचे कर्मचारियों को वे बेहोशी की हालत में मिले। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत उपचार के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।