फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: पहाड़ों पर गिरे ओले, मैदानी क्षेत्रों में बरसे मेघ

विज्ञापन
विज्ञापन
- उत्तरी और मध्य कश्मीर के कुछ हिस्सों के साथ-साथ जम्मू क्षेत्र के कुछ इलाकों में बारिश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर के साथ ही जम्मू के भी कई इलाकों में रविवार को बारिश हुई। श्रीनगर सहित कई मैदानी और पहाड़ी इलाकों में देर रात, अलसुबह और सुबह के समय बारिश हुई। शोपियां के फेरीपोरा, कांजी उलर, पांडुशन, मांडुजन, राम नगरी, कापरिन और आसपास के गांवों व कुलगाम में ओलावृष्टि हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार 24-28 अगस्त को आम तौर पर गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा, सुबह और दोपहर के समय गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 29-31 अगस्त को आमतौर पर गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा। खासकर जम्मू प्रांत में सुबह और दोपहर के समय संक्षिप्त और तीव्र बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

श्रीनगर में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है। काजीगुंड में अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है।
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.0 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें