श्रीनगर। पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ ही श्रीनगर सहित मैदानी इलाकों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई थी। दो दिन ठंडा रहने के बाद रविवार को दिन में तेज धूप निकली जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 21-22 सितंबर को मौसम के शुष्क रहने की उम्मीद है। एक-दो जगहों पर थोड़ी देर के लिए गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
शनिवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.0 डिग्री कम है। काजीगुंड में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.0 डिग्री कम है।
पहलगाम में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है।