फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सर्द हवा ने कम की तेज धूप की तपिश, गिरा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। घाटी में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। सुबह से तेज धूप निकली, लेकिन पहाड़ों से आती ठंडी हवा ने उसकी तपिश महसूस नहीं होने दी। रात का पारा तो कम हुआ ही है, दिन के तापमान में भी तीन डिग्री की कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार 15 से 18 सितंबर तक कुछ जगहों पर थोड़ी देर के लिए बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
सोमवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य है। काजीगुंड में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें