फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: श्रीनगर पुलिस ने 5.60 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। घाटी में नशे के खिलाफ अपने सख्त रुख को बरकरार रखते हुए श्रीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत लगभग 5.60 करोड़ की अचल संपत्तियों को कुर्क किया गया है। यह कार्रवाई एनडीपीएस अधिनियम के तहत की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि थाना छानापोरा और थाना सदर ने मिलकर अवैध नशे के कारोबार में शामिल आठ आरोपियों की संपत्तियों पर शिकंजा कसा है। जांच में स्पष्ट हुआ है कि ये सभी संपत्तियां नशीले पदार्थों की बिक्री की कमाई से अर्जित की थी।
प्रवक्ता ने अनुसार छानापोरा पुलिस ने सात मुख्य तस्करों की संपत्तियां जब्त की। इनमें बडशाह नगर नाटीपोरा के रहने वाले हिलाल अहमद पर्रे की एक करोड़ की संपत्ति, बाग-ए-महताब के मोहम्मद आसिफ राथर और सनत नगर के दानिश रियाज शाह की 75-75 लाख की संपत्तियां शामिल हैं। इसी तरह बारामुला (वर्त्तमान नाटीपोरा) के साकिब नसीर बेग की 70 लाख , छानापोरा के मोहम्मद यासीन राथर की 65 लाख, लाल नगर के सुहेल रशीद हारून की 60 लाख और नाटीपोरा के अर्सलान सैयद बेग की 35 लाख की संपत्ति को कुर्क किया गया है। इसके साथ ही थाना सदर पुलिस ने नाटीपोरा निवासी शाहीन फारूक भट का 80 लाख का एक रिहायशी मकान भी सील किया। श्रीनगर के एसएसपी संदीप चक्रवर्ती ने बताया कि इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य ड्रग तस्करों की वित्तीय रीढ़ की हड्डी को तोड़ना है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर पुलिस की ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेंगी। एसएसपी ने आम जनता से अपील की है कि वे ड्रग्स के कारोबार से जुड़ी किसी भी गुप्त जानकारी को पुलिस के साथ साझा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें