फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: जवालापोरा सड़क की बदहाली से लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले आरएंडबी विभाग से गुहार के बाद भी नहीं हुई मरम्मत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। बडगाम जिले में जिला मुख्यालय के नजदीक स्थित जवालापोरा गांव की मुख्य सड़क बदहाली की मार झेल रही है। सड़क पर तारकोल न होने और बड़े-बड़े गड्ढे बनने से स्थानीय लोगों व राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग को बार-बार सूचित करने के बावजूद सड़क की सुध लेने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी बिलाल अहमद के अनुसार इलाके के लोगों ने इस क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत के लिए आरएंडबी विभाग के अधिशासी अभियंता के समक्ष औपचारिक रूप से मामला उठाया था। शिकायत के बावजूद अब तक जमीनी स्तर पर कोई काम शुरू नहीं हो सका है, जिससे सड़क की हालत दिन-प्रतिदिन और बदतर होती जा रही है। एक अन्य स्थानीय जाकिर मोहम्मद ने कहा कि ये हाल जिला मुख्यालय के बेहद करीब स्थित होने के बावजूद है। इस महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग की उपेक्षा से स्थानीय अवाम में विभाग के प्रति भारी रोष है। ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि संबंधित अधिशासी अभियंता उन सड़कों और गलियों को प्राथमिकता दे रहे हैं जो पहले से ही ठीक स्थिति में हैं, जबकि अज्ञात कारणों से जवालापोरा मार्ग को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है। इस संबंध में जब विभाग के अधिशासी अभियंता से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनसे बातचीत नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें