फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: भालू के हमले में युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


श्रीनगर। शहर के दाचीगाम के दगवान इलाके में भालू ने हमला कर युवक को घायल कर दिया। स्थानीय निवासी मंजूर अहमद ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद सेना की 50 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने बिना देर किए घायल की सहायता की।
विज्ञापन

शनिवार को भालू के हमले में 26 साल के अकरम पुत्र मोहम्मद मंजूर निवासी कलाकोट राजौरी गंभीर रूप से घायल हो गया। 50 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने मौके पर पहुंचकर तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की। घायल व्यक्ति को बाद में शेर-ए-कश्मीर आयुर्विज्ञान संस्थान सौरा में स्थानांतरित कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने सेना के जवानों की त्वरित कार्रवाई की सराहाना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें