फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: तिरंगा राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक

विज्ञापन
गांदरबल में मेगा तिरंगा रैली। संवाद
विज्ञापन
गांदरबल। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 13वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल दिग्निबल ने वाहिनी परिसर में देशभक्ति एवं राष्ट्र गौरव की भावना से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके मौके पर 13वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट मुकेश सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश की एकता, अखंडता, साहस, शांति और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक लोगों के हृदय में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और अधिक मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल हमारे घरों की शोभा नहीं, बल्कि हमारे गौरव, स्वाभिमान और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने घरों पर तिरंगा फहराएं तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में अपना योगदान दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें