फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: युवाओं ने निकाली तिरंगा रैलियां, घरों पर लग रहे तिरंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। स्वतंत्रता दिवस का खुमार लोगों पर चढ़ना शुरू हो गया है। कश्मीर घाटी में जगह-जगह आयोजन शुरू हो गए हैं। युवा तिरंगा रैलियां निकाल रहे हैं, वहीं घरों पर भी तिरंगे लगने शुरू हो गए हैं। रविवार को बांदीपोरा, बारामुला, पुलवामा, त्राल और अनंतनाग सहित कई जगह कार्यक्रमों और रैलियों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बांदीपोरा के युवा सेवा और खेल विभाग ने गुजेरबल में एक विशाल हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया। यह रैली देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति गर्व की भावना को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा थी। रैली में बड़ी संख्या में छात्रों और युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। सभी के हाथों में तिरंगा था और वे देशभक्ति के नारे लगा रहे थे। कार्यक्रम में छात्र, अधिकारी और खेलकर्मी भी शामिल हुए। रैली का उद्देश्य नई पीढ़ी को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के बारे में जागरूक करना और हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना था। प्रतिभागी निर्धारित मार्ग पर तिरंगा लेकर बड़े सम्मान और जोश के साथ मार्च करते हुए चले। कार्यक्रम में युवाओं में देशभक्ति, एकता, अनुशासन और राष्ट्रीय जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर जोर दिया गया। रैली का समापन प्रतिभागियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज की मर्यादा बनाए रखने और हर घर तिरंगा का संदेश समाज में फैलाने के संकल्प के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें