फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: आपात स्थिति में 112 डायल करने की अपील की

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग को मजबूत करने और समय पर मदद पहुंचाने के लिए पुलिस ने आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली हेल्पलाइन 112 को लेकर बड़ा जागरूकता अभियान शुरू किया है। पुलिस ने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया, पोस्टर, बैनर और पुलिस-जन संवाद कार्यक्रमों के जरिए लोगों को 112 की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सड़क हादसे और दुर्घटना होने पर, कानून व्यवस्था की स्थिति, आग की घटनाएं, जान-माल को खतरा, मेडिकल इमरजेंसी, महिलाओं और बच्चों से जुड़ी आपात स्थिति होने पर 112 डायल करें। यह सेवा 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कॉल करते समय आपातकाल की प्रकृति और अपना सही लोकेशन स्पष्ट रूप से बताएं ताकि मदद तुरंत पहुंच सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें