अनंतनाग। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में रविवार को लिद्दर नदी में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसा ची इलाके के दर मोहल्ले में हुआ। मृतक की पहचान बारिक बिलाल पुत्र बिलाल अहमद सोफी निवासी लारम गंजिपोरा, अनंतनाग के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार, नदी में किशोर के डूबने की सूचना मिलते ही तलाश एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम ने स्थानीय निवासियों के सहयोग से नदी से किशोर का शव बरामद कर लिया। शव को कानूनी औपचारिकताओं के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद