पुलवामा। पुलिस ने चेकपोरा बाईपास पुल पर नाका जांच के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी मोटरसाइकिल की सीट के नीचे से कोडीन की 27 बोतलें बरामद हुईं। मोटरसाइकिल सवार की पहचान आदिल बशीर गनी निवासी डांगरपोरा पुलवामा के रूप में हुई। इस संबंध में पुलिस स्टेशन पुलवामा में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद