फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: युवाओं को नशे से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
शोपियां। जिले में रविवार को नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं और छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इसतें जिले को नशा मुक्त व भविष्य के लिए तैयार बनाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का मकसद युवाओं को नशे के हानिकारक परिणामों के प्रति जागरूक करना करना था। युवाओं को अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल, रचनात्मकता, नवाचार और राष्ट्र निर्माण की दिशा में लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। वक्ताओं ने युवाओं से अपील की कि वे नशा विरोधी आंदोलन के राजदूत बनें। कार्यक्रम में नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान को निरंतर जागरूकता और सार्थक युवा भागीदारी से मजबूत करने के महत्व पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने जिंदगी को हां कहो, नशे को ना कहो के संदेश के साथ नशा मुक्त शोपियां और विकसित भारत में योगदान देने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें