फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: महिलाओं को ऑटोमोबाइल सेक्टर में मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीनगर। कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री जम्मू कश्मीर यूटी काउंसिल के स्किल डेवलपमेंट और वुमन लीडरशिप पैनल के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. शफकत आरा से मुलाकात की। मुलाकात का उद्देश्य ऑटोमोबाइल सेक्टर में महिलाओं के कौशल विकास और रोजगार के लिए सहयोग के अवसर तलाशना था।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सीआईआई जम्मू कश्मीर स्किल्स पैनल के संयोजक उफैर एजाज ने किया। इसमें सीआईआई जम्मू कश्मीर के निदेशक खुर्शीद डार, सीआईआई जम्मू कश्मीर वुमन लीडरशिप पैनल की सह-संयोजक रिधा राशिद और सीआईआई ट्रेड एंड रिटेल पैनल के सह-संयोजक इश्फाक अहमद शामिल थे। बैठक के दौरान आइचर वोल्वो की टीम ने प्रोजेक्ट तेजस्विनी पर प्रस्तुति दी। इस पहल के तहत महिलाओं को ऑटोमोबाइल ट्रेड में प्रशिक्षित किया जा रहा है। सीआईआई जम्मू कश्मीर स्किल्स पैनल के संयोजक ने प्रोजेक्ट के विजन को विस्तार से समझाया और स्किलिंग से लेकर रोजगार तक की पूरी प्रक्रिया बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें