फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्राॅफी : खराब रोशनी की भेंट चढ़ा तीसरे दिन का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। रणजी ट्रॉफी 2026-27 सत्र के एलीट ग्रुप-ए मुकाबले में मध्य प्रदेश ने अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है। शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में खराब रोशनी के कारण तीसरे दिन का खेल रोके जाने तक मध्य प्रदेश ने दूसरी पारी में 5 विकेट खोकर 151 रन बनाकर 227 रनों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है।
दूसरे दिन के स्कोर 59/4 से आगे खेलते हुए मध्य प्रदेश के कप्तान शुभम शर्मा और नाइटवॉचमैन आर्यन पांडे ने पारी को आगे बढ़ाया। आर्यन पांडे (17 रन) के आउट होने के बाद कप्तान शुभम शर्मा को मध्यक्रम के बल्लेबाज अथर्व महाजन का अच्छा साथ मिला। दोनों बल्लेबाजों ने जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों का धैर्यपूर्वक सामना करते हुए छठे विकेट के लिए उपयोगी साझेदारी की। शुभम शर्मा ने कप्तानी पारी खेलते हुए 132 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 51 रन बनाए। वहीं, दूसरे छोर पर खड़े अथर्व महाजन 84 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 35 रन बनाकर नाबाद हैं। खराब रोशनी के चलते तीसरे दिन केवल 35 ओवरों का ही खेल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर की ओर से तेज गेंदबाज आकिब नबी (2/31) और बाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज सुनील कुमार (2/41) ने अनुशासित गेंदबाजी की, जबकि रोहित शर्मा को एक सफलता मिली। मैच के चौथे और अंतिम दिन मध्य प्रदेश की नजरें तेजी से कुछ और रन जोड़कर पारी घोषित करने और जम्मू-कश्मीर को बल्लेबाजी का न्योता देने पर होंगी। वहीं जम्मू-कश्मीर की टीम को मैच बचाने या जीतने के लिए चौथी पारी में बेहतर बल्लेबाजी का प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें