फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: फ्रेंड्स इलेवन लोलाब एक विकेट की रोमांचक जीत से सेमीफाइनल में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुपवाड़ा। किलो नॉर्थ कश्मीर टी-20 प्रीमियर लीग में चंडिगाम क्रिकेट ग्राउंड लोलाब में तीसरा क्वार्टरफाइनल बेहद रोमांचक रहा। फ्रेंड्स इलेवन लोलाब ने यंग स्टार पंजीपोरा को एक विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग स्टार पंजीपोरा ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 169 रन बनाए। फ्रेंड्स इलेवन लोलाब ने आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में संयम बनाए रखा और 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 173 रन बनाए। फ्रेंड्स इलेवन लोलाब के मंजूर डार को मैच जिताऊ प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। तीसरे क्वार्टरफाइनल ने क्रिकेट का रोमांच दिखाया। वहीं हमदानिया ग्रीन लार और सोपोर इलेवन के बीच चौथा मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया, जिसके कारण इसे शुक्रवार 16 अक्तूबर तक स्थगित करना पड़ा। सेमीफाइनल शनिवार और रविवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें