फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: औद्योगिक बुनियादी ढांचे, विकास और शिक्षा पर चर्चा की

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रतिनिधिमंडलों और व्यक्तियों से मुलाकात की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को सिविल सचिवालय में कई प्रतिनिधिमंडलों और व्यक्तियों से मुलाकात की। इस दौरानप फिल्म प्रोत्साहन, औद्योगिक बुनियादी ढांचे, क्षेत्रीय विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन

एंटीक्लॉक फिल्म्स मुंबई से जुड़े फिल्म निर्माता ओनिर ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जम्मू-कश्मीर में फिल्म क्षेत्र के प्रोत्साहन और विकास से संबंधित मामलों पर चर्चा की। लोकेश कुमार गुप्ता महाप्रबंधक आईआकॉन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की और जम्मू-कश्मीर में औद्योगिक बुनियादी ढांचे के विकास में आईआकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड की भूमिका के विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा की। लेखिका, सामाजिक कार्यकर्ता और मेहनाज एजी नाडियाडवाला फाउंडेशन की संस्थापक और ट्रस्टी मेहनाज एजी. नाडियाडवाला ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और क्षेत्र की प्रगति, विकास और कल्याण के उद्देश्य से की गई पहलों पर चर्चा की। मुदस्सिर मुश्ताक रैना, मैनेजर ऑपरेशंस, अनएकेडमी कश्मीर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को विजडम एप्टीट्यूड टैलेंट हंट के बारे में जानकारी दी, जो जम्मू-कश्मीर में प्रतिभाशाली युवाओं की पहचान करने, उन्हें निखारने और सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक शैक्षिक पहल है। मेजर जनरल अनुपिंदर बेवली, वीएसएम, अतिरिक्त महानिदेशक, एनसीसी निदेशालय जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की और एनसीसी निदेशालय जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को सरकार द्वारा दिए गए समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें