फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: हंदवाड़ा में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
- आईजीपी कश्मीर सुजीत कुमार ने दिए त्वरित कार्रवाई और जनहितैषी पुलिसिंग के निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुजीत कुमार ने रविवार को हंदवाड़ा का दौरा कर जिले की वर्तमान सुरक्षा स्थिति, आतंकवाद विरोधी ग्रिड, कानून-व्यवस्था की तैयारियों और अपराध परिदृश्य की व्यापक समीक्षा की। इस उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान उनके साथ उत्तरी कश्मीर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ. विनोद कुमार भी मौजूद रहे।
दौरे की शुरुआत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हंदवाड़ा, ताहिर सलीम खान ने आईजीपी कश्मीर को जिले के समग्र सुरक्षा और अभियानगत पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। ब्रीफिंग के दौरान जारी आतंकवाद विरोधी अभियानों, खुफिया इनपुट्स, क्षेत्र वर्चस्व के उपायों, संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने की पूर्व तैयारियों और जिले में अपराध की मौजूदा स्थिति से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए आईजीपी सुजीत कुमार ने जमीनी वास्तविकताओं के अनुरूप प्रभावी रणनीतियां तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलिसिंग को अधिक जनहितैषी बनाया जाए और लंबित आपराधिक मामलों का त्वरित एवं पारदर्शी निपटारा सुनिश्चित किया जाए। कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी नई चुनौती का सामना करने के लिए उन्होंने हर समय उच्च स्तरीय अभियानगत तैयारी और त्वरित जवाबी कार्रवाई की आवश्यकता को रेखांकित किया।
विज्ञापन

कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में तैनात पुलिसकर्मियों के समर्पण और पेशेवर रुख की सराहना करते हुए आईजीपी ने कहा कि जनता की सुरक्षा पुलिस बल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों व जवानों को सतर्क रहने और पूरी निष्ठा व व्यावसायिक दक्षता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया, ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द का माहौल बना रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें