फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: मानव शृंखला बनाकर जलस्रोतों के संरक्षण का मजबूत संदेश दिया

विज्ञापन
वर्ल्ड क्लीनअप डे पर श्रीनगर की डल झील किनारे बनाई मानव चेन। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
रोटरी क्लब ऑफ कश्मीर ने श्रीनगर नगर निगम ,एसडीआरएफ और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से आयोजित किया कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। कश्मीर में पहली बार विश्व स्वच्छता दिवस के अवसर पर प्रतिष्ठित डल झील के आसपास विशाल मानव शृंखला बनाकर जल स्रोतों के संरक्षण का मजबूत संदेश दिया गया। यह पहल रोटरी क्लब ऑफ कश्मीर ने श्रीनगर नगर निगम ,एसडीआरएफ और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से आयोजित की।
विज्ञापन

डल झील क्षेत्र में बनाई गई मानव शृंखला ने कश्मीर के बहुमूल्य जल स्रोतों के संरक्षण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। आयोजकों के अनुसार, विश्व स्वच्छता दिवस के मौके पर कश्मीर में डल झील के आसपास इस तरह की मानव शृंखला पहली बार बनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक एवं पर्यावरण संबंधी विधान समिति के अध्यक्ष एम वाई तारिगामी ने कहा कि यह पहल केवल मानव शृंखला बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि जल स्रोतों को बचाने की सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि डल झील हम सभी की साझा धरोहर है और इसके संरक्षण के लिए सरकार, संस्थानों तथा समाज को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी। वहीं, कार्यक्रम के सम्मानित अतिथि एसएसपी ट्रैफिक अजाज भट ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास कश्मीर के जल स्रोतों के संरक्षण के लिए नई उम्मीद पैदा करते हैं। उन्होंने पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने में जनभागीदारी और जागरूकता के महत्व पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में छात्रों, रोटेरियन्स, स्वयंसेवकों और स्थानीय समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया। ग्रीन वैली एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, पैरामाउंट हाई स्कूल, टीम रेड, कश्मीर कंसर्न, बुचवारा मोहल्ला कमेटी और पीएसएजेके सहित विभिन्न संगठनों ने इसमें सहभागिता की। नागरिक एवं पुलिस प्रशासन ने भी कार्यक्रम को सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें