फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Weather: कश्मीर की बर्फीली रातें, गुलमर्ग में तापमान -9 डिग्री, 12 दिसंबर को बर्फबारी की संभावना

Mon, 09 Dec 2024 04:34 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कश्मीर में शीतलहर तेज़ हो गई है, गुलमर्ग में -9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे सर्द रात दर्ज की गई, और आने वाले दिनों में हल्की बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर में शीतलहर तेज हो गई है, और घाटी के विभिन्न हिस्सों में पारा शून्य से कई डिग्री नीचे गिर गया है। गुलमर्ग, जो रविवार को ताजा बर्फबारी का गवाह बना जो कश्मीर में सबसे ठंडी जगह रहा, जहां तापमान -9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग को कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान बताते हुए अधिकारियों ने कहा कि रविवार रात को यह तापमान रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर के रूप में प्रसिद्ध पहलगाम का तापमान -6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं श्रीनगर शहर का न्यूनतम तापमान -3.3 डिग्री सेल्सियस रहा। काजीगुंड, जो कश्मीर का गेटवे शहर है, में तापमान -5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा और दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में तापमान -4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले 10 दिनों के लिए कश्मीर में शुष्क मौसम का पूर्वानुमान जताया है, लेकिन 12 दिसंबर को घाटी के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इस बीच कश्मीर में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है, और घाटी में 21 दिसंबर से शुरू होने वाली 40 दिन की सबसे कड़ी सर्दी का सामना करने के लिए लोग तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें