फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Terrorist: आतंकियों के तीन मददगार बारामुला से गिरफ्तार, AK-47 और अन्य हथियार बरामद

Sat, 11 Jan 2025 06:31 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

बारामुला में सुरक्षा बलों ने पट्टन हमले में शामिल तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया, उनके पास से AK-47, पिस्टल और अन्य हथियार बरामद किए गए।
विज्ञापन
Press Conference Sp Operation Baramulla Firoz Yahya - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद किए हैं। पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी तीन आतंकवादी हाल ही में एक सेना के शिविर पर हमले में शामिल थे। इस हमले के बाद पुलिस ने एफआईआर  दर्ज की थी और जांच शुरू की थी। जांच के दौरान तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से एक आतंकवादी पहले भी गिरफ्तार हो चुका था और हाल ही में रिहा हुआ था।
विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इन आतंकवादियों के पास से एक AK-47 राइफल, एक मैगजीन, 13 राउंड, एक पिस्टल, पिस्टल के राउंड, पिस्टल का मैगजीन और एक वाहन सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने यह भी कहा कि आगे की जांच के आधार पर और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।ऑपरेशन के दौरान एक हैंड ग्रेनेड 1 AK सीरीज राइफल, 1 पिस्टल और 250 लाइव AK राउंड और 21 लाइव पिस्टल राउंड भी बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें