फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: सोनमर्ग में हिमस्खलन के बाद बर्फीली लहरों ने फैलाया डर, लेकिन राहत की खबर- जानमाल का नुकसान नहीं

Thu, 06 Mar 2025 03:27 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

सोनमर्ग में हुए हिमस्खलन से दहशत फैल गई, लेकिन जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ, और मौसम साफ रहने के बीच 10 मार्च को प्रदेश में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
सोनमर्ग हिमस्खलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांदरबल जिले के पर्यटन स्थल सोनमर्ग में बुधवार को हिमस्खलन हुआ, लेकिन कोई जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।बीआरओ के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के आखिरी गांव सरबल में हिमस्खलन से कुछ दूरी पर स्थित बस्ती के लोगों में भीषण बर्फ की लहरों को देख दहशत फैल गई। इस बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 10 मार्च को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन


विज्ञापन


राजधानी श्रीनगर में साफ मौसम के बीच दिन का पारा 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 10.4 और गुलमर्ग में 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में दिनभर धूप खिली रही। यहां अधिकतम पारा 23.2 व न्यूनतम 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। कटड़ा में 21.5 और भद्रवाह में 15.0 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह में दिन और रात का पारा शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें