फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोपियां में आतंक के नेटवर्क पर वार: दो ऑपरेशन में छह आतंकी मददगार गिरफ्तार, ग्रेनेड-मैगजीन और कारतूस बरामद

Tue, 25 Aug 2026 01:18 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क शोपियां

सार

शोपियां में पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने दो अलग-अलग अभियानों में छह संदिग्ध आतंकी मददगारों को गिरफ्तार कर हैंड ग्रेनेड, AK-47 मैगजीन, कारतूस और आपत्तिजनक पोस्टर बरामद किए।
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने आतंक के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग अभियानों में छह संदिग्ध आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से हैंड ग्रेनेड, AK-47 की मैगजीन, कारतूस और आपत्तिजनक पोस्टर बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

पहली कार्रवाई हीरपोरा इलाके में नाका चेकिंग के दौरान हुई। सुरक्षाबलों ने JK18B-6130 नंबर की एक मोटरसाइकिल को रोककर उस पर सवार तीन लोगों को हिरासत में लिया। उनकी पहचान कुलगाम के चद्दर निवासी जुनैद मुजफ्फर डार, आमिर यूसुफ और मतलहामा निवासी जुनैद बशीर डार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से दो हैंड ग्रेनेड और आपत्तिजनक पोस्टर बरामद किए गए।
विज्ञापन

इस मामले में हीरपोरा थाने में FIR संख्या 84/2026 दर्ज की गई है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

वहीं, दूसरी कार्रवाई इमामसाहिब इलाके में पुलिस, 34 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की 178वीं बटालियन की संयुक्त गश्त के दौरान की गई। टीम ने तीन संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी में एक हैंड ग्रेनेड, AK-47 की दो मैगजीन, 20 कारतूस और आपत्तिजनक पोस्टर बरामद हुए।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अनंतनाग निवासी हारिस मंजूर, आशिक हुसैन और आरिफ अहमद कुमार के रूप में हुई है। इस मामले में इमामसाहिब थाने में FIR संख्या 59/2026 दर्ज की गई है।

सुरक्षा एजेंसियां अब दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों की गतिविधियों और संभावित आतंकी संपर्कों की जांच कर रही हैं। जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बरामद हथियार और आपत्तिजनक सामग्री कहां से आई और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क सक्रिय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें