फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: 'जम्मू-कश्मीर सरकार न्याय के नाम पर कर रही छल, भ्रष्टाचार के साथ हो रहा गठजोड़', महबूबा ने लगाया आरोप

Fri, 17 Jan 2025 05:33 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर सरकार पर आरोप लगाया कि एसीबी अधिकारी का तबादला भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने वालों को दंडित करने की कोशिश है।

विज्ञापन
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर सरकार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के एक अधिकारी के तबादले को लेकर कड़ी आलोचना की। उन्होंने इसे भ्रष्टाचार और शक्तिशाली लोगों के बीच गठजोड़ का प्रमाण बताया और सवाल उठाया कि क्या जम्मू-कश्मीर सरकार न्याय और जवाबदेही के प्रति गंभीर है।

विज्ञापन


सरकार ने एसीबी के एसएसपी अब्दुल वहिद, जिन्हें हाल ही में एसीबी के असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल (एआईजी) के रूप में नियुक्त किया गया था। जिसका तबादला होम डिपार्टमेंट में किया है। वह श्रीनगर स्मार्ट सिटी परियोजना में  भ्रष्टाचार की जांच कर रहे थे और हाल ही में उन्होंने इसके दो वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ असंतुलित संपत्ति के मामले दर्ज किए थे।

महबूबा मुफ्ती ने एक्स प्लेटफार्म पर एक पोस्ट में कहा अब्दुल वहिद और उनके सहयोगियों को एसीबी से हटाना उन अधिकारियों के लिए जोखिम को उजागर करता है जो भ्रष्टाचार का सामना करते हैं। यह भ्रष्ट और शक्तिशाली लोगों के बीच गठजोड़ को उजागर करता है।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार की यह कार्रवाई भ्रष्टाचार की जांच के बहाने कश्मीरियों की संपत्तियों पर छापेमारी करने के असली इरादों को दिखती है। महबूबा ने इस कदम को सार्वजनिक रूप से घोटाले का खुलासा करने वाले को दंडित करने के रूप में बताते हुए सरकार की न्याय और जवाबदेही के प्रति प्रतिबद्धता पर सवाल उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें