फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: घाटी में कड़ाके की ठंड के बीच स्कूलों में अवकाश घोषित, 30 नवंबर से बंद होंगी कक्षा आठ तक की पढ़ाई

Fri, 27 Nov 2026 04:39 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कश्मीर में गिरते तापमान और बढ़ती ठंड को देखते हुए सरकार ने स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित किया है। कक्षा 8 तक के स्कूल 30 नवंबर से 28 फरवरी 2027 तक और कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल 14 दिसंबर से 22 फरवरी तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
School Closed News - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर सरकार ने घाटी में लगातार गिरते तापमान और बढ़ती ठंड को देखते हुए शुक्रवार को सभी स्कूलों के लिए शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया। शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार, कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों की छुट्टियां 30 नवंबर से शुरू होकर 28 फरवरी 2027 तक रहेंगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वहीं, कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए शीतकालीन अवकाश 14 दिसंबर से शुरू होगा। इन कक्षाओं के स्कूल अगले वर्ष 22 फरवरी को दोबारा खुलेंगे।

घाटी के अधिकांश इलाकों में रात का तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। सूखी ठंड के कारण बच्चों और बुजुर्गों को सांस संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तापमान में लगातार गिरावट और ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सरकार ने विद्यार्थियों को राहत देने के लिए यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें