जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विदेश मंत्रालय से ईरान में फंसे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि छात्रों के परिवार बेहद चिंतित हैं और सरकार को तुरंत आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय से अपील की है कि वे ईरान में फंसे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा और भलाई को तत्काल सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा ईरान में फंसे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए भारतीय विदेश मंत्रालय से अनुरोध करता हूं। उनके परिवार बहुत चिंतित हैं और हम इस मुश्किल समय उनके साथ हैं। छात्रों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जाने चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक संवेदनशील मामला है और छात्रों के परिवारों की चिंता को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।