फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरवाइज फारूक बोले: मस्जिदें और इमामबाड़े बनें बदलाव के केंद्र, कश्मीर में नैतिक मूल्यों के पुनर्जागरण की अपील

Sun, 17 May 2026 05:36 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कश्मीर के मुख्य धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारूक ने कहा कि मस्जिदों, खानकाहों और इमामबारों को केवल इबादत तक सीमित न रखकर समाज सुधार और मार्गदर्शन का केंद्र बनना चाहिए।
विज्ञापन
मीरवाइज उमर फारूक - फोटो : @MirwaizKashmir
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर के मुख्य धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारूक ने श्रीनगर में आयोजित एक धार्मिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मस्जिदों, खानकाहों और इमामबारों को केवल इबादत तक सीमित न रखकर उन्हें सामाजिक सुधार और मार्गदर्शन के केंद्र के रूप में भी विकसित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


मीरवाइज ने कहा कि इस्लामिक इतिहास में धार्मिक संस्थानों ने हमेशा समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत करने, एकता बढ़ाने और सामाजिक चुनौतियों से निपटने में अहम भूमिका निभाई है। आज के समय में, जब समाज कई तरह की राजनीतिक, सामाजिक और नैतिक चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे संस्थानों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

उन्होंने कहा कि मस्जिदें और धार्मिक स्थल युवाओं को सही दिशा देने, नैतिक मूल्यों को मजबूत करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनने चाहिए।

मीरवाइज ने यह भी कहा कि समाज में बढ़ती भौतिकता, पारिवारिक समस्याएं और नैतिक गिरावट जैसे मुद्दों पर सामूहिक रूप से विचार और प्रयास की जरूरत है। पैगंबर मोहम्मद के जीवन और शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी शिक्षाएं केवल भाषणों या आयोजनों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उन्हें व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में अपनाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें