तीन साल पहले ही किश्तवाड़ से पकड़ा गया था जासूस माैलवी अब्दुल वाहिद
सितंबर 2022 में किश्तवाड़ में पाकिस्तानी जासूस मौलवी अब्दुल वाहिद (25) पकड़ा गया था। वह पाकिस्तान के आतंकी संगठन कश्मीरी जांबाज फोर्स तक सेना व प्रशासन से जुड़ी खुफिया सूचनाएं पहुंचाता था। उसने सेना की तैनाती, अधिकारियों की तस्वीरें व मूवमेंट की जानकारी सीमा पार पहुंचाई थी। वह घुसपैठ के रास्ते भी बताता था।
सितंबर 2022 में ही शोपियां में धार्मिक उपदेश देने वाले सरजान बरकाती को गिरफ्तार किया था। उसने 2016 में हिजबुल के पोस्टर बॉय बुरहान वानी की मौत के बाद खुलेआम भड़काऊ भाषण देता था। आतंक समर्थित भाषण देने के कारण उसे फ्रीडम चाचा के नाम से जाना जाता था। धर्मगुरु मुश्ताक अहमद वीरी व अब्दुल राशिद दाऊदी को पीएसए के तहत पकड़ा था।