फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान पठान बोले: कश्मीर में फिर दिखेगा क्रिकेट का जुनून, सितंबर से शुरू होगा ईवीसीएल का पहला सीजन

Fri, 18 Apr 2025 05:52 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

सितंबर में शुरू होने वाली ईवीसीएल क्रिकेट लीग में इरफान पठान और प्रवीण कुमार 20 शहरों में ट्रायल्स के जरिए 17-39 वर्ष के खिलाड़ियों को चयन का मौका देंगे।
विज्ञापन
इरफान पठान - फोटो : बसित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कश्मीर में एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग (ईवीसीएल) के पहले सीजन की शुरुआत सितंबर में होगी। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान ने गुरुवार को श्रीनगर में ट्रॉफी का अनावरण करते हुए कहा कि यह लीग युवा प्रतिभाओं के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म साबित होगा।

विज्ञापन


इरफान पठान और प्रवीण कुमार 15 जून से 31 जुलाई के बीच 20 शहरों में ट्रायल आयोजित करेंगे। इनमें कश्मीर के अलावा उत्तर प्रदेश और पंजाब के खिलाड़ियों को भी शामिल किया जाएगा। पठान ने कहा, "इस लीग में नए खिलाड़ियों को पूर्व घरेलू व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर्स के साथ खेलने का मौका मिलेगा।

पठान ने बताया कि पिछली बार जब यह लीग आयोजित हुई थी, तो कश्मीर के प्रशंसकों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया था। "स्टेडियम के बाहर भीड़ इतनी थी कि कई बार मैच रोकना पड़ा। इस बार भी हमें ऐसे ही प्यार की उम्मीद है," उन्होंने कहा। इस लीग का प्रसारण एक प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 7 भाषाओं में किया जाएगा। पहली बार कश्मीरी और डोगरी भाषाओं में भी कमेंट्री उपलब्ध होगी, जिससे स्थानीय दर्शकों को अपनी भाषा में क्रिकेट का आनंद मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण और चयन प्रक्रिया 
ईवीसीएल के मालिक विकास ढाका ने बताया कि 17 से 39 वर्ष के पुरुष क्रिकेटर्स ट्रायल में भाग ले सकते हैं। पंजीकरण अगले सप्ताह से ईवीसीएल के ऑनलाइन पोर्टल पर शुरू होगा। चयन राज्य क्रिकेट संघों और ईवीसीएल की चयन समिति द्वारा किया जाएगा।

इन शहरों में होंगे ट्रायल्स 
टीम में चुनाव के लिए ट्रायल्स श्रीनगर में 15 जून, जम्मू में 20 जून, गोरखपुर में 27 जून, वाराणसी में 29 जून, प्रयागराज में 1 जुलाई, अयोध्या में 3 जुलाई, लखनऊ में 5 जुलाई, आजमगढ़ में 7 जुलाई, कानपुर में 9 जुलाई, बरेली में 11 जुलाई, मुरादाबाद में 13 जुलाई, अलीगढ़ में 15 जुलाई, आगरा में 17 जुलाई, गाजियाबाद में 19 जुलाई, मेरठ में 21 जुलाई, बिजनौर में 23 जुलाई, सहारनपुर में 25 जुलाई, शामली में 27 जुलाई, मुजफ्फरनगर में 29 जुलाई और बड़ौत में 31 जुलाई को होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें