फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kupwara Encounter: कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकवादी ढेर

Sun, 28 Sep 2025 01:49 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, कुपवाड़ा

सार

उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में रविवार तड़के पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की बड़ी कोशिश की गई। सतर्क जवानों ने ललकारा तो आतंकियों के समूह ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में दो आतंकी ढेर हो गए जबकि बाकी उल्टे पांव भाग निकले।

रक्षा सूत्रों के अनुसार, यह घटना केरन सेक्टर में हैदर पोस्ट के पास भोर में करीब 4 बजे हुई। भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह ने नियंत्रण रेखा से इस पार घुसने की कोशिश की। अग्रिम चौकियों पर तैनात 24 ग्रेनेडियर्स के जवानों ने घुसपैठियों को चुनौती दी, जिस पर आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सेना ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद सीमा पर बाड़ के पास ऊबड़-खाबड़ इलाके में भीषण गोलीबारी शुरू हो गई।

एलओसी पार लॉन्चिंग पैड पर घुसपैठ की तैयारी में आतंकी

विज्ञापन

घाटी में सर्दी का मौसम शुरू होने से पहले आतंकी घटनाएं बढ़ गई हैं। आईजी बीएसएफ कश्मीर फ्रंटियर अशोक यादव के मुताबिक बांदीपोरा व कुपवाड़ा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पार लॉन्चिंग पैड पर आतंकवादी मौजूद हैं। वे घुसपैठ के लिए मौके की तलाश में हैं। सुरक्षाबलों की सक्रियता के मद्देनजर वे कामयाब नहीं हो पा रहे।

विज्ञापन

1 से 12 अगस्त : श्रीनगर से लगभग 70 किलोमीटर दूर कुलगाम में ऑपरेशन अखल चला था जिसमें लश्कर-ए-ताइबा का आतंकी हारिस डार मारा गया था। सबसे बड़ी सफलता 29 जुलाई को ऑपरेशन महादेव में मिली थी जब सुरक्षा बलों ने पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड सुलेमान शाह उर्फ हाशिम मूसा समेत तीन आतंकियों को मार गिराया गया था।

नियंत्रण रेखा के पास पड़े दोनों आतंकियों के शव
गोलीबारी में मारे गए दो घुसपैठियों के शव नियंत्रण रेखा के पास देखे गए। सीमा पार से गोलीबारी के खतरे को देखते हुए अभी शव नहीं उठाए जा सके हैं। एक अधिकारी ने बताया कि घुसपैठ की कोशिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया गया। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है। मारे गए आतंकवादियों की पहचान और उनके संगठन का तुरंत पता नहीं चल पाया है, लेकिन सूत्रों ने बताया कि ये आतंकी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक बड़े समूह का हिस्सा थे। हाल के हफ्तों में घुसपैठ की कई कोशिशों के बाद सेना ने कुपवाड़ा और नियंत्रण रेखा के अन्य सेक्टरों के अग्रिम इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है।

पिछले दो माह की बड़ी आतंकी घटनाएं
8 सितंबर : कुलगाम में ऑपरेशन गुड्डर के दौरान हुए एनकाउंटर में लश्कर-ए-ताइबा के दो आतंकी मारे गए थे। इनमें से एक शोपियां का रहने वाला आमिर अहमद डार और दूसरा विदेशी आतंकी रहमान भाई था।

26 अगस्त : गुरेज सेक्टर में दो आतंकवादी मारे गए थे। इनमें से एक की पहचान बागू खान के रूप में हुई थी जिसे ‘ह्यूमन जीपीएस’ भी कहा जाता था। वह 1995 से 100 से ज्यादा घुसपैठ की कोशिशों में शामिल था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें