फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indus Waters Treaty: सिंधु संधि ने छीना कश्मीरियों का जल अधिकार; उमर अब्दुल्ला ने सरकार पर साधा निशाना

Fri, 16 May 2025 02:23 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

उमर अब्दुल्ला ने सिंधु जल संधि को जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ एक ऐतिहासिक धोखा बताया और कहा कि यह संधि उन्हें अपने जल संसाधनों का उपयोग करने का अधिकार नहीं देती। 
विज्ञापन
पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंधु जल संधि को लेकर एक बार फिर से सियासत गरमा गई है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने इस संधि को राज्य के लोगों के हितों के खिलाफ बताया है और कहा है कि यह एक ऐतिहासिक विश्वासघात था। उन्होंने कहा कि वह शुरू से ही इस संधि का विरोध करते आए हैं और आगे भी इसका विरोध करते रहेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि असल में दुर्भाग्य यह नहीं है कि मैं इस संधि का विरोध कर रहा हूं, बल्कि यह है कि कुछ लोग सस्ती लोकप्रियता पाने और सरहद पार बैठे लोगों को खुश करने की लालसा में इस अन्याय को स्वीकार करते हैं।

इंडस जल संधि ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को अपने संसाधनों, खासकर पानी, से वंचित कर दिया यह अन्याय है। इस संधि ने हमें अपनी नदियों का पानी उपयोग करने से प्रतिबंधित किया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस संधि का विरोध कोई युद्ध भड़काने वाली मानसिकता नहीं, बल्कि ऐतिहासिक अन्याय को सही करने की एक कोशिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें