फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर पुलिस की एडवाइजरी: आपात स्थिति में सोशल मीडिया पर नहीं, 112 पर करें कॉल; अफवाहों से बिगड़ सकता है माहौल

Fri, 23 Oct 2026 01:58 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया पर अपुष्ट खबरें, भ्रामक तस्वीरें और सुरक्षा बलों की गतिविधियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साझा नहीं करने की अपील की है। पुलिस ने आपात स्थिति में सोशल मीडिया के बजाय हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क करने और नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपात स्थिति में सोशल मीडिया पर मदद मांगने के बजाय सीधे पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल करें। किसी घटना की जानकारी साझा करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें।
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने और सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी सार्वजनिक नहीं करने की अपील की है। मनाही के बाद भी जानकारी शेयर करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि घाटी में सोशल मीडिया से भ्रामक तस्वीरें, खबरें और जानकारियां शेयर की जा रही हैं। इसका मकसद घाटी की शांति व्यवस्था को प्रभावित करना हो सकता है। पुलिस ने आगाह किया है कि किसी घटना से जुड़ी अपुष्ट खबरें, संवेदनशील तस्वीरें और सुरक्षा बलों की तैनाती या गतिविधियों से संबंधित जानकारी साझा करने से कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। ऐसी सामग्री से आम लोगों में भय और भ्रम फैलने के साथ सुरक्षा एजेंसियों के काम में भी बाधा आ सकती है।
विज्ञापन

अफवाह से बढ़ सकती है परेशानी
सोशल मीडिया पर कई बार किसी घटना की पुरानी तस्वीर या वीडियो को मौजूदा घटना से जोड़कर साझा कर दिया जाता है। इसी तरह, बिना आधिकारिक पुष्टि के गोलीबारी, विस्फोट, आतंकी गतिविधि या किसी इलाके में तनाव की खबर फैलने से लोगों में अनावश्यक दहशत पैदा हो सकती है। पुलिस की अपील है कि किसी संदेश को आगे भेजने से पहले उसके स्रोत और प्रामाणिकता की जांच करें।

मदद चाहिए तो 112 पर दें जानकारी
आपात स्थिति में सोशल मीडिया पोस्ट डालने या मदद की अपील वायरल करने के बजाय पुलिस हेल्पलाइन 112 पर संपर्क करना अधिक उचित है। कॉल के दौरान घटना का स्थान, समस्या की प्रकृति और जरूरत से जुड़ी स्पष्ट जानकारी दें, ताकि संबंधित एजेंसियों तक सूचना पहुंच सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें