अफजल गुरु की बरसी पर सुरक्षा को देखते हुए श्रीनगर में तैनात सुरक्षाबल।
- फोटो : SHRINAGAR
श्रीनगर। संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु की बरसी पर मंगलवार को घाटी में बंद की कॉल का असर दिखा। अलगाववादी संगठन हर्रियत ने बंद का आह्वान किया था। श्रीनगर के लाल चौक और डाउनटाउन के अलावा सभी इलाकों में दुकानें और कारोबारी प्रतिष्ठान बंद रहे। कुछ जगहों पर बसें और अन्य यात्री वाहन नहीं चले। ऐसा ही हाल घाटी के अन्य जिलों में भी देखने को मिला।
वहीं 11 फरवरी को जेकेएलएफ के मोहम्मद मकबूल भट की बरसी को ध्यान में रखते हुए पहले से ही सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। कई जगह नाके लगा वाहनों की जांच की जा रही है।