फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर: पीजी डॉक्टरों के समर्थन में उतरीं इल्तिजा मुफ्ती, बोलीं- स्टाइपेंड बढ़ाओ, धमकियां देना बंद करो

Mon, 23 Nov 2026 04:58 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पीजी डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग को लेकर इल्तिजा मुफ्ती ने जीएमसी श्रीनगर में प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों का समर्थन किया और सरकार पर धमकियां देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
इल्तिजा मुफ्ती - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) श्रीनगर के स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे पीजी डॉक्टरों के समर्थन में पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती सामने आई हैं। उन्होंने सोमवार को प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से मुलाकात कर उनके आंदोलन के प्रति एकजुटता जताई और सरकार से उनका स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग की।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इल्तिजा मुफ्ती ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों को प्रशासन की ओर से धमकाया जा रहा है और परीक्षा में फेल करने की चेतावनी दी जा रही है। उन्होंने इसे सरकार और प्रशासन की तानाशाही बताते हुए कहा कि डॉक्टर केवल अपने स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में छठे वेतन आयोग के लागू होने के बाद से पीजी डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी नहीं हुई है। दूसरे राज्यों से तुलना करते हुए उन्होंने दावा किया कि जम्मू-कश्मीर में पीजी डॉक्टरों को अधिकतम करीब 70 हजार रुपये स्टाइपेंड मिलता है, जबकि उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार और दिल्ली जैसे राज्यों में उन्हें कम से कम 1.5 लाख रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं।

इल्तिजा ने कहा कि पीजी डॉक्टर अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं। वे दिन-रात अस्पतालों में सेवाएं देते हैं और उनकी ड्यूटी के घंटे भी बढ़ा दिए गए हैं। ऐसे में उनके स्टाइपेंड में बढ़ोतरी किया जाना जरूरी है।

उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री से डॉक्टरों की मांग पर जल्द निर्णय लेने की अपील करते हुए कहा कि प्रदर्शनकारियों को धमकाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।

इल्तिजा मुफ्ती ने जीएमसी श्रीनगर में मीडिया के प्रवेश पर रोक को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों को मीडिया से बात करने और बाहर आने तक की अनुमति नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें