फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलगाम वायरल वीडियो पर सियासी तूफान: 'जय श्री राम कह सकते हैं तो अल्लाहु अकबर क्यों नहीं'; बोली महबूबा मुफ्ती

Tue, 29 Apr 2025 06:54 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

पहलगाम हमले के दौरान अल्लाहु अकबर कहे जाने पर विवाद को लेकर महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया पर फैल रही सांप्रदायिकता की निंदा करते हुए सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती - फोटो : बसित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने पहलगाम आतंकी हमले के दौरान वायरल हुए एक वीडियो में जिपलाइन ऑपरेटर द्वारा अल्लाहु अकबर कहे जाने पर उठे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैल रही सांप्रदायिकता पर चिंता जताते हुए कहा कि धर्म के नारों को गलत संदर्भों में घसीटा जा रहा है।

विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक बातें कर रहे हैं। मुसलमान अल्लाहु अकबर कहते हैं, जैसे हम श्री राम कहते हैं। जब भी हम किसी कठिनाई में होते हैं, तो अल्लाहु अकबर कहते हैं।

यह खबर भी पड़ें: घरों पर हैं बमों के निशान, जिद ये कि न छोड़ेंगे आशियां: 'जहां खतरा रोज का मेहमान, वहां से लोग नाता नहीं तोड़ते'
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय सरकार से उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर बदनाम करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। भारत सरकार को सोशल मीडिया पर हिंसा फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें