फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leh: गीतांजलि ने 2020 की तस्वीर से उठाए सवाल, कहा-यूनुस से मिल सकते हैं पीएम मोदी, तो सोनम वांगचुक क्यों नहीं?

Tue, 30 Sep 2025 12:30 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, लेह

सार

पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाया कि अगर पीएम मोदी बांग्लादेशी यूनुस से मिल सकते हैं, तो वांगचुक से मिलने में क्या समस्या है। वहीं, लेह में उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कर्फ्यू में ढील के दौरान सतर्कता और जनहित में काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
24 सितंबर की हिंसा के बाद लेह में सभी दुकाने बंद है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यावरण कार्यकर्ता सोमन वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली तस्वीर में बांग्लादेश के सलाहकार मोहम्मद यूनुस के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खड़े हैं। दूसरी तस्वरी में यूनुस के साथ सोनम वांगचुक नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


इस तस्वीर के साथ गीतांजलि ने पोस्ट किया कि अगर पीएम मोदी यूनुस से मिल सकते हैं तो सोनम वांगचुक के मिलने में क्या समस्या है? वांगचुक की पत्नी ने यह तस्वीर सोशल मीडिया पर यूजरों की ओर से किए गए सवालों के जवाब में दी है। सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स कह रहे हैं कि सोनम वांगचुक ने बांग्लादेश की सरकारी गिराने की साजिश की है।

बता दें कि गीतांजलि ने यूनुस के साथ वांगचुक की जो तस्वीर पोस्ट की है वह 2020 की है। तब दोनों ने ढाका में ब्रिटिश उच्चायोग के एक कार्यक्रम में मुलाकात की थी। उस समय शेख हसीना सत्ता में थीं। अगस्त 2024 में छात्र आंदोलनों के कारण हसीना को पद से हटना पड़ा। इसके बाद यूनुस को बांग्लादेश का एडवाइजर बनाया गया था। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी और यूनुस की तस्वीर अप्रैल 2025 की है। प्रधानमंत्री तब बैंकॉक में एक शिखर सम्मेलन के दौरान मिले थे।
विज्ञापन


इसी तरह, रविवार को भी एक्स पर पोस्ट में गीतांजलि ने सवाल किया कि अगर भारत पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेल सकता है, तो वांगचुक को यूएन इवेंट के लिए क्यों पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

उपराज्यपाल ने लेह में कर्फ्यू में ढील को लेकर हालात जाने
लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने सोमवार को लेह में उच्च स्तरीय बैठक कर कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कुछ क्षेत्रों में कर्फ्यू में ढील के दौरान हालातों का आकलन किया। पुलिस, प्रशासन के अधिकारियों ने एलजी को लेह की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी।

एलजी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के साथ ही जन-हितैषी रवैया अपनाने का आग्रह किया। प्रशासन और नागरिकों के बीच विश्वास को बढ़ाने के लिए खुफिया तंत्र मुस्तैद करने और लोगों की शिकायतों के जल्द से जल्द निवारण के भी निर्देश दिए। उन्होंने लद्दाख के लोगों से भी असामाजिक व राष्ट्र-विरोधी तत्वों के षड्यंत्रों का शिकार न होने का आग्रह किया। बैठक में मुख्य सचिव डॉ. पवन कोतवाल, डीजीपी डॉ. एसडी. सिंह जामवाल, सीआरपीएफ के अतिरिक्त महानिदेशक राजेश कुमार और सेना तथा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें