पुलिस ने शनिवार को श्रीनगर के बटमालू इलाके में अल बद्र का आतंकी संगठन के एक हाइब्रिड आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया गया है। उसकी पहचान राजपोरा पुलवामा के अरफात यूसुफ के रूप में हुई है। वह जिले में कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था।
श्रीनगर पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट में लिखा, अल बद्र के हाइब्रिड आतंकवादी अरफात यूसुफ को बटमालू से एक ग्लॉक पिस्तौल, 20 राउंड और 2 मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया गया है। वह पुलवामा में आतंकी वारदातों में शामिल रहा है। किसी वारदात को अंजाम देने को लेकर वह श्रीनगर में था। बटमालू थाने में यूएपीए की धारा 13,23 और आईए अधिनियम की धारा 7/25 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।