शहर में एक होटल व्यवसायी से मारपीट के आरोप में कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। होटल व्यवसायी ने उक्त युवकों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुख्य बाजार में होटल व्यवसायी अनक आहूजा ने बताया कि बृहस्पतिवार को ऋषिकेश निवासी तीन युवक उनके होटल में ठहरे थे। रात करीब 12 बजे इनमें से दो युवक देवेंद्र व जितेंद्र शराब के नशे में होटल में ठहरी महिला यात्रियों के कमरे में घुसने का प्रयास करने लगे। होटल कर्मियों के विरोध करने पर दोनों युवकों ने मारपीट शुरू की दी।
व्यवसायी ने बताया कि उक्त दोनों युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे उनकी नाक की हड्डी टूट गई है। व्यवसायी की शिकायत पर उक्त दोनों युवकों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।