फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: उत्तरी कश्मीर के जंगल में मिला आतंकी ठिकाना, हथियार-विस्फोटक बरामद

Tue, 30 Dec 2025 06:23 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

उत्तरी कश्मीर के एक जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने कसो के दौरान एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया और हथियार, गोला-बारूद व विस्फोटक सामग्री बरामद की।
विज्ञापन
आतंकी ठिकाने से गोला-बारूद बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के एक वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया था। तलाशी के दौरान जंगल के भीतर छिपाकर रखा गया ठिकाना मिला, जहां से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

बरामद सामान में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक शामिल हैं, जिन्हें आगे की जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। सुरक्षा बलों का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में किसी बड़ी साजिश को नाकाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें