फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ितों को मदद का आश्वासन

Fri, 29 May 2015 01:20 AM IST
श्रीनगर/अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रिजर्व बैंक आफ इंडिया के गवर्नर रघुराम राजन वीरवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा शहर पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों को मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान वह प्रभावित लोगों से रूबरू हुए और उनसे समस्या की जानकारी ली। राजन के साथ रियासत के वित्त मंत्री हसीब द्राबू भी थे। यह पहला अवसर है जब आरबीआई का कोई गवर्नर पुलवामा पहुंचा है।
विज्ञापन


राजन ने कहा कि मदद और पुनर्वास मामले में हर प्रयास किए जाएंगे। यात्रा का मुख्य उद्देश्य वित्तीय संस्थान कैसे अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने और बाढ़ प्रभावितों को मदद कर सकते हैं। पंपोर, राजपोरा, अवंतीपोरा, लित्तर, काकापोरा और अन्य स्थानों का दौरा कर कहा कि उनकी आजीविका को बनाए रखना पुनर्वास का महत्वपूर्ण पहलू है।

लोगोें ने गवर्नर को बताया कि कृषि और बागवानी क्षेत्र में बैंकों के कमजोर ऋण समर्थन से समस्याएं हो रही हैं। कहा कि बाढ़ प्रभावितों के पुनर्वास में वित्तीय संस्थानों की ज्यादा सक्रियता सुनिश्चित की जाए। साथ ही बैंक रहित ग्रामीण क्षेत्र में नई शाखाएं खोलने समीक्षा करने की मांग की। राजन ने आश्वासन दिया कि वित्तीय संस्थानों को आवश्यक निर्देश देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें