फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bandipora: बांदीपोरा में भारी बारिश से अचानक आई बाढ़, फ्लैश फ्लड से स्कूल में घुसा पानी और मलबा, पढ़ाई ठप

Fri, 31 Jul 2026 11:07 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क बांदीपोरा

सार

बांदीपोरा जिले के मालपोरा क्षेत्र में भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ से सरकारी प्राथमिक विद्यालय में पानी, कीचड़ और मलबा घुस गया, जिससे स्कूल और आसपास का जनजीवन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
स्कूल के कमरों में घुसा पानी और मलबा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले के सदरकूट बाला के मालपोरा इलाके में शुक्रवार को हुई भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़  ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज बहाव के साथ पानी, कीचड़, पत्थर और मलबा सरकारी प्राथमिक विद्यालय, गनी मोहल्ला, मालपोरा में घुस गया, जिससे स्कूल परिसर और कई कक्षाओं को नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, पास के नाले में अचानक जलस्तर बढ़ने से बड़ी मात्रा में कीचड़, गाद और छोटे पत्थर बहकर आए। इससे इलाके की नालियां जाम हो गईं और मालपोरा की आंतरिक संपर्क सड़क मलबे से भर गई, जिससे लोगों की आवाजाही में काफी दिक्कतें आ रही हैं। बांदीपोरा-श्रीनगर मार्ग के कुछ हिस्से भी प्रभावित हुए जिन्हें बाद में प्रशासन ने साफ कर यातायात बहाल किया।

बाढ़ के कारण स्कूल की कक्षाओं में पानी और कीचड़ भर गया फर्श पर बिछी चटाइयों सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री खराब हो गई। फिलहाल स्कूल में सामान्य रूप से पढ़ाई कराना संभव नहीं है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से संपर्क सड़क और नालियों की तत्काल सफाई कराने, जमा मलबा हटाने तथा स्कूल में जल्द से जल्द सामान्य व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।

इस संबंध में हाजिन के जोनल शिक्षा अधिकारी ने बताया कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। एहतियात के तौर पर सरकारी प्राथमिक विद्यालय, गनी मोहल्ला, मालपोरा में आज शिक्षण कार्य स्थगित कर दिया गया है और स्थिति सामान्य होने तक स्कूल विद्यार्थियों के लिए बंद रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें