मंगलवार को उन्होंने श्रीनगर स्थित प्रसिद्ध डल झील में शिकारा की सवारी का आनंद लिया और घाटी की प्राकृतिक सुंदरता व शांत वातावरण की जमकर सराहना की। इस दौरान उन्होंने कश्मीर को 'धरती का स्वर्ग' करार दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बॉलीवुड के मशहूर पार्श्व गायक और 'किंग ऑफ मेलोडी' के नाम से लोकप्रिय कुमार सानू इन दिनों कश्मीर यात्रा पर हैं। मंगलवार को उन्होंने श्रीनगर स्थित प्रसिद्ध डल झील में शिकारा की सवारी का आनंद लिया और घाटी की प्राकृतिक सुंदरता व शांत वातावरण की जमकर सराहना की। इस दौरान उन्होंने कश्मीर को 'धरती का स्वर्ग' करार दिया।
विज्ञापन
कुमार सानू ने शहर के केंद्र में स्थित ऐतिहासिक लाल चौक के घंटाघर का भी दौरा किया। यहां उन्होंने कहा कि कश्मीर में स्थिति पूरी तरह से सामान्य और बेहतर है। उन्होंने देशभर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे बेझिझक कश्मीर आएं और यहां की अद्भुत प्राकृतिक खूबसूरती तथा गर्मजोशी भरी मेहमाननवाज़ी का अनुभव करें। स्थानीय लोगों से मिले स्नेह और आदर के प्रति भी उन्होंने आभार व्यक्त किया।
श्रीनगर में समय बिताने के बाद कुमार सानू का उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले का दौरा करने का कार्यक्रम है। उनका यह दौरा 11 नवंबर को कुपवाड़ा में आयोजित होने वाले पहले ‘कश्मीर गॉट टैलेंट’ के ग्रैंड फिनाले से जुड़ा हुआ है, जिसमें वह विशेष रूप से शिरकत कर रहे हैं।