श्रीनगर में अधिकारियों ने बताया है कि गुलमर्ग केबल कार में आई तकनीकी खराबी के चलते इसे सुरक्षा कारणों से लगभग एक सप्ताह तक बंद रखा जाएगा। खराबी ठीक होने और पूरी तरह सुरक्षा सुनिश्चित होने के बाद ही इसका संचालन दोबारा शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
कश्मीर टूरिज्म के निदेशक और जम्मू कश्मीर केबल कार कॉरपोरेशन के एमडी सैयद कमर सज्जाद ने कहा कि गोंडोला के गियरबॉक्स में तकनीकी समस्या आई थी, जिसके कारण संचालन प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि सबसे पहले यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई और इसी वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने का निर्णय लिया गया।
अधिकारियों के अनुसार,यह फैसला लिया गया कि यात्रियों की जान बचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए मरम्मत के बजाय तुरंत बचाव अभियान चलाया गया। इस ऑपरेशन में पुलिस के साथ मिलकर छह टीमों ने मिलकर काम किया और सभी फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल केबल कार की मरम्मत का काम जारी है और अधिकारियों ने साफ किया है कि सुरक्षा मानकों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।