फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Government Teacher's: अनंतनाग में सरकारी शिक्षकों के ट्यूशन पढ़ाने पर प्रतिबंध, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

Wed, 18 Dec 2024 10:58 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

अनंतनाग प्रशासन ने सरकारी शिक्षकों के ट्यूशन पढ़ाने पर प्रतिबंध लगाते हुए उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनंतनाग जिले में प्रशासन ने सरकारी शिक्षकों की ओर से ट्यूशन पढ़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।  मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) अनंतनाग ने अधिसूचना जारी की कि सभी सरकारी लेक्चरर, मास्टरों व शिक्षकों को निर्देश दिया जाता है कि वे किसी भी निजी संस्थान या कोचिंग सेंटर में ट्यूशन या नौकरी न करें।

विज्ञापन


सभी डीडीओएस/एचओएल को यह प्रमाणित करने की सलाह दी जाती है कि कोई भी लेक्चरर, मास्टर और शिक्षक अनधिकृत रूप से ट्यूशन/कोचिंग में शामिल न हो। यदि कोई शिक्षक निर्देशों का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने बताया कि निगरानी के लिए पहले गठित क्षेत्रीय स्तर की निगरानी समितियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि उक्त निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी नजर रखें तथा कार्यालय को तत्काल रिपोर्ट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें