लाल चौक इलाके के प्रताप पार्क में एक युवती ने शनिवार को आत्मदाह का प्रयास किया, लेकिन आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने समय रहते उसे बचा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।