फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashmir: गुलाम नबी आजाद बोले- धर्म या क्षेत्र को लेकर भेदभाव नहीं सहेंगे

Thu, 15 Sep 2022 04:13 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

गुलान नबी आजाद ने कहा कि राज्य के दर्जे के बिना विकास नहीं होगा। यह एक साथ जुड़े हुए हैं। आजाद ने यह भी कहा कि निष्पक्ष चुनावों की बहुत जरूरत है।
विज्ञापन
Ghulam Nabi Azad - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने गुरुवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान गुलाम नबी ने क्षेत्र और धर्म के भेदभाव पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जब वह जम्मू-कश्मीर का सीएम थे, तो उन्होंने सोपोर में पहले भाषण के दौरान अपने मंत्रियों से कहा था कि वे अगर धर्म या क्षेत्र के आधार पर भेदभाव करेंगे, तो वे अधिक समय तक उनके साथ नहीं रह सकते।
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस क्यों छोड़ी, के सवाल पर कहा, अगर चूल्हे पर पानी गर्म करने के लिए रखते हैं तो वह पहले नीम गर्म होती है, फिर  उबलता है। अगर उसे गर्म करने वाला वहां मौजूद न हो तो पानी ज्यादा गर्म होकर ढक्कन को फेंक देता है और पतीले में से बाहर निकल आता है। यही मेरे साथ कांग्रेस में हुआ। हम ढक्कन को फांद कर बाहर आ गए। पहले गर्म, फिर नीम गर्म हुए लेकिन वो किसी को सुनाई नहीं दिया।
              
यह पूछे जाने पर कि जम्मू कश्मीर को राज्य के दर्जे की ज्यादा जरूरत है या विकास की। इस पर उन्होंने कहा कि राज्य के दर्जे के बिना विकास नहीं होगा। यह एक साथ जुड़े हुए हैं। आजाद ने यह भी कहा कि निष्पक्ष चुनावों की बहुत जरूरत है।
विज्ञापन


बुधवार को तीसरे दिन भी आजाद श्रीनगर में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मिले और उनकी समस्याएं सुनीं। जानकारी के अनुसार पिछले तीन दिनों में आजाद करीब 300 से अधिक प्रतिनिधिमंडलों से मिल चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें