फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganderbal Terror Attack: गांदरबल आतंकी हमले में लश्कर-ए-तयबा का हाथ, मुख्य आरोपी मोहम्मद रमजान की हुई पहचान

Sun, 27 Oct 2024 01:31 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

गांदरबल आतंकी हमले के मुख्य आरोपी की पहचान मोहम्मद रमजान के रूप में हुई, लश्कर-ए-तयबा से जुड़े इस आतंकी की तलाश में सुरक्षा एजेंसियां जुटीं।
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांदरबल आतंकी हमले में जुटी सुरक्षा एजेंसियां को बड़ी सफलता मिली है। बताया जा रहा है कि एजेंसियों ने हमले के मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है। मुख्य आरोपी मोहम्मद रमजान भट कुलगाम जिले का रहने वाला है। उसकी तलाश में बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।एक अधिकारी के अनुसार, गांव ठोकरपोरा का रहने वाला मोहम्मद रमजान पिछले साल से लापता है।

विज्ञापन


वह आतंकवादी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) की लश्कर-ए-तयबा शाखा में शामिल हो गया था और उसे विभिन्न हमलों का प्रशिक्षण भी दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि भट को अपराध स्थल पर सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था, जिससे हमले में उसके शामिल होने की संभावना और मजबूत हो गई है। हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर पुलिस, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और अन्य सुरक्षा एजेंसियां साथ मिलकर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रही हैं। हालांकि, भट अब कहा है, इसका पता नहीं चल पाया है। अधिकारी के अनुसार 23 अक्तूबर को एक तस्वीर भी वायरल हुई थी। इसमें कश्मीरी पोशाक फेरन पहने एके-47 राइफलों से लैस दो आतंकी हमला स्थल के पास दिख रहे थे।

विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, करीब 50 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, जिनमें से कई पर हमलावरों के संपर्क में होने का संदेह है। एनआईए मामले की जांच में जुटी है और स्थानीय एजेंसियां भी सहयोग कर रही हैं। हमले में डॉक्टर समेत सात लोगों की जान गई थी। 20 अक्तूबर को हुए गांदरबल आतंकी हमले में एक डॉक्टर समेत सात लोगों की जान चली गई थी। ये सभी गगनगीर के पास सुरंग बना रही एक कंपनी में काम करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें